Thursday, 29 October 2015

गरुड़ पुराणः महिलाओं के लिए अच्छी नहीं हैं ये 4 बातें



घर-परिवार और समाज में स्त्रियों को उचित मान-सम्मान मिले, इसके लिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि स्त्रियों को 4 बातों से दूर रहना चाहिए। यहां जानिए ये 4 बातें कौन-कौन सी हैं...
पहली बात- जीवनसाथी से ज्यादा समय दूरी...
शास्त्रों के अनुसार किसी स्त्री को अपने पति से बहुत अधिक समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। जीवन साथी से विरह स्त्री को मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है। पति से दूर रहने वाली महिला को समाज में भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्मान मिले, इसके लिए स्त्री को जीवन साथी के साथ ही रहना चाहिए। पति के साथ स्त्री अधिक शक्तिशाली और सुरक्षित रहती है।
दूसरी बात- बुरे लोगों का संग ना करें
स्त्रियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बुरे चरित्र वाले लोगों से दूर ही रहें। गलत आचरण के लोगों की संगत से कभी भी परेशानियां निर्मित हो सकती हैं। जिन लोगों की सोच गलत होती है, वे दूसरों को नुकसान पहुंचाने में थोड़ा सा भी विचार नहीं करते हैं। निजी स्वार्थ और इच्छाओं को पूरा करने के लिए वे लोग कुछ भी कर सकते हैं। इसीलिए किसी भी परिस्थिति में गलत लोगों का संग ना करें और इनसे सावधान रहना चाहिए।
तीसरी बात- अपनों की उपेक्षा करें
घर-परिवार के लोगों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में घर के लोगों का अपमान करें। अन्यथा कई प्रकार मानसिक तनाव के साथ ही दूसरी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि शुभचिंतकों की उपेक्षा करते हुए पराए लोगों के प्रति प्रेम प्रकट नहीं करना चाहिए।
चौथी बात- पराए घर में रहें
स्त्रियों को पराए घर में रुकना नहीं चाहिए। इस बात की अनदेखी करने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पराए घर में रहने वाली स्त्री को घर-परिवार और समाज में भी गलत नजर से देखा जाता है। इससे स्त्री की छबि पर बुरा असर होता है। साथ ही, पराए लोगों पर भरोसा करने से व्यक्तिगत हानि भी हो सकती है।