Wednesday, 9 December 2015

YouTube के Tricks



यूट्यूब इंटरनेट पर मौजूद बेस्ट वीडियो सर्विस है। ये यूजर फ्रेंड्ली है और इस वेबसाइट पर यूजर्स के हिसाब से वीडियोज मिल ही जाते हैं। यूट्यूब का इस्तेमाल वैसे तो आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूब वीडियोज के URL में जरा-सा फेरबदल कर कई काम किए जा सकते हैं।
1. बिना किसी सॉफ्टवेयर के करें वीडियोज डाउनलोड-
यूट्यूब की मदद से आसानी से वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए किसी खास सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, यूट्यूब से MP3 फाइल्स भी डाउनलोड की जा सकती हैं। आपको सिर्फ URL में थोड़ा-सा फेरबदल करना होगा।
किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने के लिए उसके URL के सामने PWN लिखना होगा। ध्यान रहे URL से http:// या https:// पहले हटा दिया जाना चाहिए।

उदाहरण-
https://www.youtube.com/watch?v=9yZDsep3IBA

ये वीडियो URL कुछ ऐसा बन जाएगा-
www.pwnyoutube.com/watch?v=9yZDsep3IBA
2. यूट्यूब पर सर्च बॉक्स में 'Use the force Luke' टाइप करें और Enter प्रेस करें। Enter प्रेस करते ही आपका यूट्यूब पेज वीयर्ड सा बिहेव करन लगेगा।
3. यूट्यूब पर सर्च बॉक्स में 'Beam me up Scotty' टाइप करके Enter प्रेस करें। यूट्यूब का स्क्रीन कुछ अलग दिखाई देने लगेगी।

4. यूट्यूब शॉर्टकट्स-
यूट्यूब में कुछ शॉर्टकट्स भी होते हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे-
* J - वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर J प्रेस करने से वीडियो 10 सेकंड रिवाइंड हो जाता है।

* K - वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर K प्रेस करने से वीडियो प्ले या पॉज किया जा सकता है।

* L - वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर L प्रेस करने से वीडियो 10 सेकंड फॉर्वर्ड हो जाता है।
* M - वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर M प्रेस करने से वीडियो म्यूट हो जाता है।

5. यूट्यूब को बनाएं कलरफुल
यूट्यूब पर सर्च बॉक्स में 'doge meme' टाइप करें।

6. यूट्यूब वीडियो को किसी GIF में बदलना-
अगर आप किसी यूट्यूब वीडियो से GIF बनाना चाहते हैं तो ऐसा भी किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए "www." और "YouTube" के बीच gif लगा दीजिए। ऐसे में 1 सेकंड से 15 सेकंड तक की GIF इमेज बनाई जा सकती है।
उदाहरण के तौर पर
ये URL-
www.youtube.com/watch?v=uRYfwqEvwDU
कुछ ऐसा हो जाएगा-
www.gifyoutube.com/watch?v=uRYfwqEvwDU

7. वीडियो स्टार्ट होने का टाइम सेट करें
अगर आप यूट्यूब पर किसी वीडियो को स्टार्टिंग से नहीं देखना चाहते। इसके किसी स्पेसिफिक टाइम के बाद ही देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप सेटिंग कर सकते हैं।
मान लीजिए कोई वीडियो 6 मिनट का है और आप इसे 1 मिनट 2 सेकंड के बाद से देखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको यूट्यूब के URL में '#t=1m2s' टाइप करना है।
उदाहरण-
https://www.youtube.com/watch?v=0GojJnrqpeE
वीडियो URL कुछ ऐसा हो जाएगा
https://www.youtube.com/watch?v=0GojJnrqpeE#t=1m2s

8. हाई डेफिनेशन वीडियो देखने के लिए-
यूट्यूब यूजर्स को हाई-डेफिनेशन वीडियो देखने का भी मौका देता है। यूट्यूब वीडियो देखते समय आप डिफॉल्ट क्वालिटी से अलग भी काम कर सकते हैं।
इसके लिए एक खास यूट्यूब एक्सटेंशन
Magic Actions for Youtube
डाउनलोड करना होगा। ये एक्सटेंशन डाउनलोड करने के बाद कोई भी यूट्यूब वीडियो प्ले करते ही नीचे की ओर मैजिक एक्शन बार दिखेगा। यहां से सेटिंग्स बदली जा सकती हैं और ऑटो HD मोड पर यूट्यूब वीडियो रखे जा सकते हैं। ये एक्सटेंशन सिर्फ क्रोम और फायरफॉक्स पर काम करेगा।

9. किसी भी यूट्यूब वीडियो को म्यूजिक फॉर्म में डाउनलोड करने के लिए-
अगर किसी भी वीडियो को सिर्फ म्यूजिक फॉर्म में ही डाउनलोड करना है तो उसके लिए भी एक URL ट्रिक है। इसके लिए किसी भी URL में "www." और "YouTube" के बीच में listento लगाना होगा।
उदाहरण के तौर पर ये URL-
www.youtube.com/watch?v=uRYfwqEvwDU

कुछ ऐसा बन जाएगा-
www.listentoyoutube.com/watch?v=uRYfwqEvwDU

10. करें MP3 डाउनलोड-
आगे की स्लाइड में दी गई ट्रिक के बाद आप अपने मनपसंद फॉर्मेट में वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हें वीडियो से MP3 फाइल्स में भी इसी पेज से कन्वर्ट किया जा सकता है। वीडियो URL में PWN जोड़ने के बाद एक अलग साइट खुलेगी। इस साइट पर ऊपर के हिस्से में वीडियो डाउनलोड करने के ऑप्शन रहेंगे और निचले हिस्से में वीडियो को MP3 में बदलने के ऑप्शन रहेंगे (जैसा कि फोटो में दिखाया गया है)।
MP3 में बदलने के लिए दी गई वेबसाइट्स में से किसी एक को इस्तेमाल करना होगा। एक बार वीडियो कन्वर्ट हो जाए तो उसे अपने पीसी में डाउनलोड किया जा सकता है।


Sunday, 6 December 2015

यही अच्छे करियर का दुर्भाग्यपूर्ण अंत है।

जो लोग नौकरी या जॉब करते हैं, उन्हें इस क्षेत्र में तरक्की पाने के लिए लगातार अच्छा काम करना होता है। नौकरी में किसी भी समय की गई लापरवाही या कामचोरी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। यहां पढ़िए एक ऐसा किस्सा, जिसमें एक कारीगर ने अपनी नौकरी के अंतिम दिनों में लापरवाही और कामचोरी की, जिससे उसे ही बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा...
एक कारीगर का किस्सा
एक बढ़ई (फर्नीचर बनाने वाला कारीगर) रिटायर होने की तैयारी में था। उसने अपने मालिक से कहा कि अब वह घर बनाने का यह काम और नहीं करेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय आराम से रहेगा। काम और इससे मिलने वाली आमदनी की कमी खलेगी, लेकिन उसे आराम की जरूरत ज्यादा है।
मालिक को थोड़ा दुख हुआ क्योंकि उसका बहुत अच्छा कर्मचारी काम छोड़ रहा था, लेकिन उसने कारपेंटर के निर्णय को पूरा सम्मान दिया। उसने कारपेंटर से कहा कि क्या वह सिर्फ एक और मकान उसके लिए बना सकता है। कारपेंटर ने 'हां' कह दिया, लेकिन उसका मन काम से उठ चुका था। कारीगर ने औसत दर्जे के सहयोगी चुने और सामान भी घटिया स्तर का इस्तेमाल किया।
 
कारपेंटर ने अपना काम खत्म कर लिया और घर तैयार हो गया। मालिक ने आश्चर्यजनक तरीके से घर के मुख्य दरवाजे की चाभी कारपेंटर को दी और कहा, 'अब से यह घर तुम्हारा है। मेरी ओर से ये एक भेंट है।'
यह सुनते ही कारीगर उदास हो गया। यदि उसे थोड़ा भी अंदाजा होता कि वह अपने लिए ही घर बना रहा है तो वह इसे दूसरे तरीके से बनाता। अब उसे इसी घर में रहना पड़ेगा, यह जानते हुए भी कि यह अच्छे से नहीं बना है।
यही अच्छे करियर का दुर्भाग्यपूर्ण अंत है।
कुछ ऐसा ही हमारे साथ भी होता है। हम अपने काम को अनमने ढंग से करते हैं, अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश करने से कतराते हैं। महत्वपूर्ण मौकों पर, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं करते। जबकि, हमें हर एक स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ काम करना चाहिए। तभी जिंदगी सुखद और शांत बनी रह सकती है।

Saturday, 5 December 2015

फ्री वीडियो गेम्स डाउनलोड करने वाली वेबसाइट्स



किसी यूजर के पास स्मार्टफोन है, तो वो कभी बोर नहीं हो सकता। स्मार्टफोन पर चैटिंग, सोशल मीडिया, इंटरनेट के साथ कई ऐसी सुविधाएं होती हैं जिससे यूजर का टाइमपास हो जाए। इनमें एक वीडियो गेम भी शामिल है।
वीडियो गेम का आविष्कार राल्फ हेनरी बेयर ने किया था। 1966 में पहली बार वे वीडियो गेम कंसोल का कॉन्सेप्ट लेकर आए थे। इन्हें फादर ऑफ वीडियो गेम भी कहा जाता है। राल्फ ने ब्राउन बॉक्स बनाया था, जिसकी मदद से टीवी पर वीडियो गेम खेला जाता था। 8 मार्च, 1922 को जर्मनी में जन्मे राल्फ वीडियो गेम डवलपर के साथ इंजीनियर और इनवेंटर भी थे। 6 दिसंबर, 2014 को राल्फ का निधन हो गया था। वो 92 साल के थे।राल्फ की पहली पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको फ्री वीडियो गेम्स डाउनलोड करने वाली वेबसाइट्स के बारे में बता रहे हैं।
वेबसाइट नंबर-1
Acid Play
ये गेम्स डाउनलोड करने की बेस्ट साइट मानी जाती है। इसमें यूजर्स को आसानी से उसका पसंदीदा गेम्स मिल जाता है। इसमें गेम सर्च करने का ऑप्शन दिया है। वहीं टॉप गेम्स के नाम से कैटेगरी भी बनी है, जिसमें हॉटेस्ट, टॉप रिलेटेड और नए गेम्स शामिल किए जाते हैं। साथ ही, यूजर्स की सहूलियत के लिए एक जेनर कैटेगरी भी बनाई गई है। सबसे अच्छी बात ये है कि जो यूजर्स DOS गेम्स खेलना चाहते हैं वो यहां से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
वेबसाइट नंबर-2
Origin On The House
इस साइट पर आपको प्रीमियर गेम्स एकदम फ्री मिलते हैं। यानी आप अपना मनपसंद गेम्स यहां से डाउनलोड कर पीसी में हमेशा के लिए सेव कर सकते हैं। जब यहां से किसी गेम्स को डाउनलोड किया जाता है, तो उसकी exe फाइल डाउनलोड होती है। बाद में उसका सेटअप रन करके गेम्स को इन्स्टॉल किया जा सकता है। यानी बिना पैसे के आप अपना पसंदीदा गेम्स खेल सकते हैं।
वेबसाइट नंबर-3
AllGamesAtoZ
गेम्स डाउनलोड करने की ये भी बेस्ट साइट है। हालांकि, इसमें फोटो से ज्यादा टेक्स्ट नजर आते हैं। वैसे, साइट पर आपको कई पॉपुलर और लेटेस्ट गेम्स के ट्रेलर भी देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, पीसी के साथ यहां से आप एक्सबॉक्स, पीएस3, पीएस2, GC के गेम्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां पर अपना एक लॉगइन आईडी भी बना सकते हैं। साथ ही, गेम्स सर्च करने की सुविधा भी दी गई है।
वेबसाइट नंबर-4
Mega Games
मेगा गेम्स अपने नाम की तरह आपको मेगा गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा देती है। यहां से आप हाई डेफिनेशन क्वालिटी वाले कम्प्यूटर गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस साइट पर आपको एक्शन गेम्स ज्यादा मिलते हैं। इतना ही नहीं, जिन यूजर्स को 3D गेम्स खेलना पसंद है, वो यहां मिल जाएंगे।
वेबसाइट नंबर-5
Caiman.us
देखने में हो सकता है ये वेबसाइट आपको पसंद ना आए, लेकिन काफी काम की है। यहां FREEWARE गेम्स के नाम से अलग कैटेगरी बनी हुई है। वहीं, डेली न्यू FREEWARE गेम्स की गैटेगरी अलग है। यहां पर आपको छोटे सेटअप वाले गेम्स जैसे पज़ल, 2D रेसिंग, बोर्ड गेम्स, फ्लैश गेम्स जैसे कई गेम्स शामिल हैं। ये सभी गेम्स पूरी तरह फ्री हैं।
वेबसाइट नंबर-6
Free PC Gamers
फ्री पीसी गेम्स ये देखने में सबसे बेहतर साइट नजर आती है। साथ ही, यूजर्स की सहूलियत के लिए यहां कई अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। यहां पर आपको हाई डेफिनेशन ग्राफिक्स वाले कई नए गेम्स मिल जाएंगे। साथ ही, कई गेम्स के ट्रेलर भी देखे जा सकते हैं। आपको एक्शन गेम्स पसंद हैं तो फिर ये आपके लिए बेस्ट डाउनलोड वेबसाइट बना सकती है।
वेबसाइट नंबर-7
Fullgames.sk
एक और बेस्ट लुकिंग वाली वेबसाइट फुल गेम्स है। इसमें बड़े-बड़े टैस्क्ट की कैटेगरी के साथ गेम्स का फोटो भी लगाया गया है। साथ ही, फोटो पर गेम्स का साइज और डेमो वर्जन मौजूद है। यानी यूजर्स पहले किसी गेम्स का डेमो वर्जन डाउनलोड करके ये देख सकते हैं कि गेम्स कैसा है। ऐसे में ये सबसे बेहतर डाउनलोड वेबसाइट भी मानी जा सकती है।