Wednesday, 22 July 2015

ऐसी स्त्रियां से नहीं करना चाहिए शादी

मनुष्य जीवन के सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है विवाह। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यकता होती है अच्छे जीवन साथी की। शादी के लिए ऐसी लड़की का चयन करना चाहिए, जो कि अपने पति और परिवार दोनों को प्रेम पूर्वक संभाल सके। विष्णु पुराण में स्त्रियों के संबंध में कई बातें बताई गई हैं। इस पुराण में 4 ऐसी स्त्रियां बताई गई हैं, जिनसे विवाह नहीं करना चाहिए, जानिए ये 4 स्त्रियां कौन हैं...

1. बुरा बोलने वाली

कहा जाता है कि वाणी में ही मां सरस्वती का निवास होता है। जो स्त्री मधुर वाणी बोलने वाली होती है, उससे मां सरस्वती सदैव प्रसन्न रहती हैं। बुरे या कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसकी भाषा की तरह बुरा ही होता है। ऐसी स्त्री की वजह से घर में अशांति का वातावरण बना रहता है। इसीलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए।

2. देर तक सोने वाली

देर तक सोने के कारण महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाती है। देर तक सोना आलस की निशानी होती है। आलसी स्त्री घर को साफ नहीं रख सकती। घर में लक्ष्मी की कृपा बनाएं रखने के लिए साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। घर में गंदगी होने से गरीबी बढ़ती है। साथ ही देर तक सोना कई बिमारियों का भी कारण बन सकता हैं। इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए, जो देर तक सोती हो या आलसी हो।
 

3. माता या पिता पक्ष की ओर से कोई रिश्ता हो

किसी भी व्यक्ति को उस स्त्री से कभी शादी नहीं करना चाहिए, जिसका हमारे पिता या माता की ओर से कोई रिश्ता हो। शास्त्रों में आपसी रिश्तेदारी या एक ही गोत्र में विवाह करना मना किया गया है। इससे जेनेटिक बीमारियां होने की भी संभावनाएं रहती हैं। जिस स्त्री से माता पक्ष से पांचवीं पीढ़ी तक और पिता पक्ष से सातवीं पीढ़ी तक रिश्ता जुड़ा हुआ हो, उससे शादी नहीं करना चाहिए।
 

4. दुष्ट पुरुष से संबंध रखने वाली

स्त्री को दुष्ट पुरुष से मेल-जोल नहीं बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से वह कभी भी किसी मुश्किल में फंस सकती है। दुष्ट पुरुष उस स्त्री का उपयोग अपने निजी हित के लिए कर सकता है। उसकी संगत में रहने से स्त्री का स्वभाव भी वैसा हो सकता है। ऐसा होने से उसके चरित्र में भी दोष आ जाता है। इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए, जो दुष्ट पुरुष से संबंध रखती हो।

Monday, 20 July 2015

Eight Way Earn By Internet



अगर आपके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट है, तो समझ लीजिए आप भी घर बैठे कमाई कर सकते हैं। घर बैठकर इंटरनेट के जरिए कुछ ऐसे काम हैं जो आपको एक घंटे में 1000 रुपए तक कमाई का मौका देते हैं। इसके लिए थोड़ा समय देने की जरूरत है। मनी भास्कर आपको बता रहा है ऐसे ही वेबसाइट्स के बारे में जो उनके लिए काम करने का पैसा देती हैं। इनमें प्रोडक्ट बेचने से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक की सुविधा है।
1. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट
आप घर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं। http://www.liveops.com/ आपको यह सुविधा मुहैया कराता है। इस साइट पर जाकर आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं। कंपनी के एजेंट बनने के बाद आपको ऑनलाइन उत्पादों को बेचना है। उनका रिव्यू करना है और फीडबैक कंपनी को देना है।
क्या करना होगा
> इसके लिए घर पर एक फोन, कम्प्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है।
> अंग्रेजी अच्छी होना जरूरी है। ताकि आप उपभोक्ताओं को सीधे कॉल कर उत्पाद बेच सकें।
> अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो भी आप इससे जुड़ सकते हैं। क्योंकि कॉल लगते ही कंपनी आपको बताएगी कि आपको क्या बोलना है। यानी कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, जो आपको बोलना है।
> इस वेबसाइट के जरिए आप एक घंटे में 7 से 15 डॉलर यानी तकरीबन 1000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
2. स्वागबक्स डॉटकॉम (http://www.swagbucks.com)
स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं। अपने फेसबुक के जरिए भी इससे जुड़ा जा सकता है। इस साइट पर बस आपको कुछ समय बिताना है और शॉपिंग से लेकर सर्चिंग, प्ले, सवाल-जवाब और प्रोडक्ट की जानकारी हासिल करनी है। इसकी एवज में वेबसाइट आपको कुछ प्वाइंट्स देगी। इन प्वाइंट्स को आप शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कैश में भी बदल सकते हैं। हालांकि, इसमें आपको पैसा थोड़ा कम ही मिलेगा। लेकिन, आपके इस्तेमाल की चीजें उन प्वाइंट्स से खरीद सकते हैं।
3. वर्क फ्रॉम होम
वर्क फ्रॉम होम भी कमाई करने के लिए बेहतर ऑप्शन है। इसके लिए तमाम बड़ी कंपनियां वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देती हैं। इसमें ट्रांसलेशन वर्क से लेकर रिव्यू का काम लिया जा सकता है।
www.odesk.com और www.elance.com जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है। इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को कंपनी के लिए यूजफुल साबित करना होता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रैक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है। काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है। दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं।
4. सेल्फ पब्लिश बुक
अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं। इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन। अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम से यह फीचर चलाती है। इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है। इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है। साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी के लिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें। इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं।
5. पेड रिव्यू
सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना। अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है। इसके लिए कई वेबसाइट पेड रिव्यू जैसे काम आपको देती हैं। इनमें विंडेल रिसर्च(Vindale Research) और एक्सपोटीवी डॉट कॉम(ExpoTv.com) प्रमुख वेबसाइट्स हैं जो इसके लिए अच्छा पैसा देती हैं।


6. राइटर बनकर कमाएं पैसा
अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने का काम देती हैं। राइटर बनकर आप भी अपनी बुक ऑनलाइन पब्लिश करा सकते हैं। इसकी एवज में उसकी रॉयल्टी से कमाई कर सकते हैं। इन साइट्स में से एक है अमेजन किंडल। वेबसाइट पर एक डायरेक्ट पब्लिशिंग नाम का फीचर कॉर्नर दिया गया है। यहां खुद को रजिस्टर करके आप बुक का कंटेंट किंडल बुकस्टोर पर डाल सकते हैं। बुक पब्लिश होने के बाद इसकी बिक्री पर आपको 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है। साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी के लिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें। इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं।

7. वेबसाइट्स से टाइअप
फोटो स्टॉक रखने वाली वेबसाइट भी आपके ऑनलाइन कमाई का जरिया बन सकती है। दुनिया भर में www.shutterstock.com ,www.shutterpoint.com और www. istockphoto.com जैसी कई वेबसाइट फोटो खरीदकर उसका भुगतान करती हैं। इन कंपनियों से टाइअप करके आप मंथली बेसिस पर कमाई कर सकते हैं। कंपनियां प्रोजेक्ट के तौर पर भी आपको असाइनमेंट देती हैं। मेंबर को फोटो वेबसाइट पर सब्मिट करना होता है। इसके बाद साइट की पॉलिसी के अनुसार आपको 15 से 85 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है। इसमें लाखों रुपए तक की कमाई संभव है।

8. -ट्यूटर
आज के वक्त में इंटरनेट के जरिए भी ट्यूशन कारोबार अच्छा चल रहा है। -ट्यूटर भी ऑनलाइन कमाई के चर्चित तरीकों में से एक है। इनमें तमाम इंस्टीट्यूट से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट भी अलग-अलग विषयों के लोगों को पेड -ट्यूटर रखती हैं।www.tutorvista.com औरwww.2tion.net जैसी प्रमुख वेबसाइट्स पिछले कुछ समय से भारत में ये सुविधा दे रही है। यूजर्स ऐसी ही साइटों पर खुद को रजिस्टर कर चंद घंटे पढ़ाकर मोटी कमाई कर सकते हैं।