Wednesday, 4 November 2015

इंडियन करंसी के हर नोट पर एक तस्वीर छपी होती है।यह तस्वीरें भारत के कल्चर और डेवलपमेंट के बारे में बताती हैं।



इंडियन करंसी के हर नोट पर एक तस्वीर छपी होती है। हर नोट के लिए अलग तस्वीर होती है। यह तस्वीर नोट के बैक साइड पर होती है। यह तस्वीरें भारत के कल्चर और डेवलपमेंट के बारे में बताती हैं। करंसी नोटों पर छपा हर फोटो यूनीक होता है।एक रुपए के नोट से लेकर 1000 रुपए तक नोट पर जो तस्वीर छपी होती हैं, उसका क्या मतलब होता है।

एक रुपए  एक रुपए के नोट पर ऑयल रिज (तेल उत्खनन मशीन) की तस्वीर होती है। ये फोटो बताता है कि भारत का विकास, औद्योगिक डेवलपमेंट के जरिए ही हो सकता है।
दो रुपए = दो रुपए के नोट दो तरह के होते हैं। एक नोट पर भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट की तस्वीर छपी है। यह साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की उन्नति को दर्शाता है।...
 वहीं दो =रुपए के एक अन्य नोट पर रॉयल बंगाल टाइगर की फोटो छपी है। जो देश का राष्ट्रीय पशु है। यह हमारी शक्ति को प्रदर्शित करता है।
पांच रुपए = पांच रुपए के नोट पर ट्रैक्टर चलाते किसान की फोटो छपी है। यह तस्वीर दर्शाती है कि भारत के विकास में खेती की अहम भूमिका है।

10 रुपए=> 10 रुपए का नोट भी दो तरीके से छापा गया था। पुराने नोट पर मोर की तस्वीर लगी थी। यह भारत की संस्कृति एवं कला को दर्शाता है।


 वहीं 10 रुपए के अन्य नोट पर शेर, हाथी समेत कई जानवरों की तस्वीरों छपी हैं। यह नोट भारत की जैव विविधता (बायोडाइवर्सिटी) को दर्शाता है।
20 रुपए = 20 रुपए के पुराने नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर में लगा चक्र दर्शाया गया है। यह भारत की भवन निर्माण (आर्किटेक्चर) में पुरानी समृद्ध कला को दर्शाता है।

 वहीं 20 के दूसरे नोट पर पाम (ताड़) के पेड़ की फोटो छपी है। इस नोट में अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। यह भारत की समुद्री विविधता को दर्शाता...
50
रुपए = 50 रुपए के नोट पर संसद भवन की तस्वीर है। जो भारत की डेमोक्रेटिक वैल्यूज और ट्रेडिशन को दर्शाता है।
100 रुपए = 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। यह फोटो भारत के सबसे ऊंचे माउंट कंचनजंघा से लिया गया है।


500 रुपए = इस नोट पर दांडी मार्च की तस्वीर लगी है। यह भारत की आजादी की लड़ाई का प्रतीक है। यह आंदोलन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों द्वारा बनाए नमक कानून  तोड़ने के लिए शुरू किया था।

एक हजार रुपए= एक हजार रुपए पर गेहूं के पौधे, कम्प्यूटर, सैटेलाइट और टावर आदि बने हैं। एक हजार रुपए के नोट पर छपा फोटो इंडियन इकोनॉमी को इंडिकेट करता है।


No comments:

Post a Comment